आजाद के नाम से काँपती थी अंग्रेजी हुकूमत- पवन मिश्र
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मण्डल द्वारा देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने मेडिकल कालेज गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि-माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद का जीवन देश के युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित करता है, चन्द्रशेखर आजाद ने देश की स्वतंत्रता के लिए क्रांति का बिगुल बजाकर 14 वर्ष की उम्र में महात्मा गांधी द्वारा चलाये जा रहे असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के नाम से अंग्रेजी हुकूमत थर-थर काँपती थी, मैं रहूं या ना रहूं, यह देश रहना चाहिए। इस कथन को चंद्रशेखर आजाद ने अपना बलिदान देकर सार्थक किया, देश के उनके बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। भाजपा नेता अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि युवाओ को चन्द्रशेखर आजाद का जीवन प्रत्येक देशवासी को समाज और देश की सेवा के लिए प्रेरित करता है, चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण कुमार मिश्र, वीरेंद्र पाठक, विजय कुशवाहा, अमरजीत मिश्र, आदित्य सिंह गोलू, प्रदीप विश्वकर्मा, डॉ विनोद पाण्डेय उपस्थित रहे।
Post a Comment