बाजार शुक्ल पुलिस ने चोरी के सोलर पैनल सहित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 05.03.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 41/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी में प्रकाश में आये अभियुक्त राजमन उर्फ मोटे पुत्र शिवनरायन निवासी काजीपुर थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 सोलर पैनल बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 28 फरवरी व 01 मार्च की रात्रि में उसने पानी की टंकी काजीपुर में लगे 02 सोलर पैनल चोरी कर लिये थे जिसमें से 01 सोलर पैनल को बेंच लिया था जिससे प्राप्त रुपये खर्च कर लिये थे । आज वह दूसरे सोलर पैनल को भी बेंचने के लिए जा रहा था । बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 324(4) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी करते हुये थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Post a Comment