भीम आर्मी के मुखिया की जान को खतरा: करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह को गिरफ्तार करने क मांग
भीम आर्मी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद का आगमन 15 फरवरीब2026 को जनपद बाराबंकी में होना था। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विधानसभा अध्यक्ष विनय बाहुबली आजाद समाज (कांशीराम) हैदरगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रामहेत रावत का कहना है कि करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया (फेसबुक) के जरिए वायरल किया था जिसमें पार्टी के मुखिया को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनका यह भी कहना है कि यह व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए हमेशा भड़काऊ पोस्ट डाला करता था। सभी कार्यकर्ताओं की मांग है कि यदि दिनांक से पहले उनको गिरफ्तार नही किया जाता है तो कोई भी गंभीर कृति कर सकता है। कोतवाली हैदरगढ़ में तहरीर देकर अपने मुखिया की सुरक्षा व अभिनव सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।
भीम आर्मी के मुखिया की जान को खतरा: करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह को गिरफ्तार करने क मांग
Admin
0
Tags
विविध समाचार
Post a Comment