तेज रफ्तार बनी काल: नलकूप से टकराई बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत जबकि दूसरा घायल
तेज रफ्तार बनी काल
जानकारी के अनुसार, फूला गांव निवासी अनूप उर्फ गौरव (25 वर्ष) सोमवार शाम अपने साथी अमन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव के पास पहुंचते ही बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सीधे नलकूप की दीवार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हालांकि, चोटें इतनी गहरी थीं कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, अमन का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक अनूप के जीवन की कहानी अत्यंत मार्मिक है। परिजनों ने बताया कि अनूप के माता-पिता का साया पहले ही उसके सिर से उठ चुका था। वह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।
Post a Comment