⚡ ब्रेकिंग News

आईजीआरएस मासिक रैंकिंग माह फरवरी 2026 में सुलतानपुर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान

आईजीआरएस मासिक रैंकिंग माह फरवरी 2026 में सुलतानपुर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक विजय सिह के कुशल नेतृत्व में थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा मासिक रैंकिंग जारी की जाती है । Integrated Grievance Redressal System (IGRS)/(एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) में उ0प्र0 शासन द्वारा माह फरवरी 2026 हेतु जारी की गयी रैंकिंग में जनपद सुलतानपुर को 100% अंकों के साथ प्रदेश में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शासन द्वारा की जा रही मानीटरिंग में सुलतानपुर पुलिस द्वारा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व प्रार्थना पत्रों के संतुष्टि फीडबैक में जनपद व जनपद के समस्त थानों ने उत्कृष्ठ कार्य किया जिससे जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...