⚡ ब्रेकिंग News

संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल ने गैस वितरण समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल ने गैस वितरण समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

केएमबी मुकेश राव
देवरिया। जनपद के रुद्रपुर तहसील में आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गैस वितरण समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी रुद्रपुर हरिशंकर लाल को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि विगत एक सप्ताह से रुद्रपुर नगर और क्षेत्र में अचानक उत्पन्न हुई समस्याओं से आय दिन उपभोक्ता परेशान है। लगन के सीजन में जिनके घर मांगलिक कार्यक्रम और शादी विवाह जैसे अवसरों पर गैस की उपलब्धता नहीं होने से गंभीर समस्या बनी है। घर गृहस्थी से लेकर खाने पीने का सामान बेचने वाले और होटल मालिकों के लिए गंभीर समस्या को देखते हुए। संयुक्त व्यापार मंडल की टीम के द्वारा उपजिलाधिकारी से पूर्व की भांति गैस बुकिंग और वितरण के लिए ज्ञापन देते हुए यथाशीघ्र वितरण व्यस्था बहाल करने की मांग की गई। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज भाटिया, नगर उपाध्यक्ष नागेंद्र मद्देशीय, छात्र नेता निखिल गुप्ता, सह संयोजक आशीष मोदनवाल, अमर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रज बिहारी पाण्डेय, अनिल पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...