⚡ ब्रेकिंग News

जगदीशपुर में भव्य रोज़ा इफ़्तार: हाजी अनवार खान के यहां जुटे सैकड़ों रोज़ेदार, गूंजा अमन का पैगाम

जगदीशपुर में भव्य रोज़ा इफ़्तार: हाजी अनवार खान के यहां जुटे सैकड़ों रोज़ेदार, गूंजा अमन का पैगाम

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी/जगदीशपुर। पाक महीने रमज़ान शरीफ़ में अमेठी जिले के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर चार पर इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की शानदार मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी हाजी अनवार खान ने अपने आवास पर भव्य रोज़ा इफ़्तार का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में बैरूनी व मकामी रोज़ेदारों ने शिरकत की।
शमगरिब की अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला और अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इफ़्तार के दौरान रूहानी माहौल के बीच लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।
हर साल की तरह इस बार भी फरहान अनवार खान ने रोज़ेदारों के लिए इफ़्तार और खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था कर मेहमाननवाज़ी की मिसाल पेश की। रोज़ा इफ़्तार के बाद जगदीशपुर बस स्टॉप मस्जिद के इमाम ने मगरिब की नमाज़ अदा कराई। उलेमा का कहना है कि किसी रोज़ेदार को इफ़्तार कराना बहुत बड़ा सवाब का काम है और जो व्यक्ति किसी रोज़ेदार के साथ इफ़्तार में शामिल होता है, उसे भी उतना ही सवाब मिलता है।इस मौके पर अलाउद्दीन खान, अफसार मोबाइल, मौलाना तलअत रसूल मिस्बाही, मोहम्मद कासिम, गुफरान, आमिर फ़ौजी, अरबाज खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इफ़्तार के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भाईचारे, एकता और इंसानियत का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...