⚡ ब्रेकिंग News

एक साल में ही फट गई स्कूल की बाउंड्री वॉल, घटिया निर्माण से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

एक साल में ही फट गई स्कूल की बाउंड्री वॉल, घटिया निर्माण से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

केएमबी श्रावण कामड़े
बिछुआ। आदिवासी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घाटकामटा में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां शासकीय मिडिल स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाई गई बाउंड्री वॉल निर्माण के कुछ ही समय बाद जर्जर हालत में पहुंच गई है। दीवार में जगह-जगह गहरी दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे इसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण लगभग एक वर्ष पहले कराया गया था। उस समय उम्मीद थी कि इससे स्कूल परिसर सुरक्षित होगा और बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे, लेकिन निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के कारण यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। दीवार में कई स्थानों पर दरारें साफ दिखाई दे रही हैं, जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित इंजीनियर की मिलीभगत से निर्माण कार्य में तकनीकी मापदंडों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग कर केवल औपचारिकता के लिए काम किया गया, जिससे अब यह दीवार बच्चों की सुरक्षा के बजाय खतरा बन गई है। स्थिति यह है कि बाउंड्री वॉल का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन उसमें अब तक मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में स्कूल परिसर पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने स्कूल की बाउंड्री वॉल को पुनः गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनवाने की भी मांग प्रशासन से की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...