सरोजिनी नगर विधायक डा राजेश्वर सिंह के जन्म दिवस पर बधाइयों का लगा रहा तांता
लखनऊ। सरोजिनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने मनाया। इस अवसर पर आम जनमानस में विधायक डॉक्टर सिंह की लोकप्रियता देखते बनी। क्षेत्र वासियों ने विधायक राजेश्वर सिंह की दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान विधायक जी को बधाई देने वालों का तांता लग रहा। विधायक राजेश्वर सिंह भी अपने आपको अपने समर्थकों के बीच में पाकर गदगद दिखे।बातचीत के दौरान जन्मदिवस की पार्टी में उपलब्ध लोगों ने बताया कि विधायक जी बहुत ही नेक एवं अच्छे इंसान हैं। विधायक जी हमेशा आम जनमानस के हित के लिए प्रयासरत रहते हैं। सरोजिनी नगर की जनता के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न कोनो से आए हुए शुभचिंतकों ने विधायक जी के सफल, सुखद एवं मंगलमय भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर सभासद केएन सिंह, अनुज तिवारी, उर्मिला सिंह और सीमा सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे एवं सभी ने डॉक्टर राजेश्वर भैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Post a Comment