⚡ ब्रेकिंग News

सहारा सातन पुरवा वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में रखी गई रोजा इफ्तार पार्टी

सहारा सातन पुरवा वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में रखी गई रोजा इफ्तार पार्टी

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। मुकद्दस रमजान माह के 21वें दिन बुधवार को सातन पुरवा गांव स्थित सहारा सातन पुरवा वेलफेयर ट्रस्ट के प्रमुख हाजी रेहान अहमद खान असरफी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस बार रोजा इफ्तार पार्टी की थीम गंगा जमनी तहजीब थी। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के रोजेदारों के अलावा अन्य लोगों ने शिरकत किया। साथ ही एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। इस दौरान आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया।इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। रोजेदारों के लिए खजूर,तरबूज, फल, शरबत एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इफ्तार से पहले सभी लोगों ने सामूहिक रूप से दुआ की और रोजा खोला।इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। वहीं देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। हाजी रेहान अहमद खान असरफी ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। सहारा सातन पुरवा वेलफेयर ट्रस्ट ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। इफ्तार पार्टी का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस इफ्तार पार्टी में डॉक्टर शमीम अख्तर,मोअज्जम अली, अरविंद सिंह, वेश खान, मकसूद अहमद, शादाब खान, नसीर खान, डॉक्टर खान, जहीर कुरैशी, मौलाना सलमान, परवेज खान, नदीम अहमद, मौलाना आमिर बेग, अल्लू नेता, नसीर अधिवक्ता आदि उपस्थित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...