भोये बाजार में बड़ा हादसा टला, खड़ी ट्रक को दूसरी ट्रक ने मारी टक्कर, तालाब में पलटी
अमेठी। जनपद के जामों थाना क्षेत्र अंतर्गत भोये बाजार में सोमवार को एक अजीबोगरीब हादसा देखने को मिला। सीमेंट से लदी एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी कर चालक नाश्ता करने चला गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ी ट्रक स्टार्ट होकर बिना चालक के ही आगे बढ़ने लगी। अनियंत्रित ट्रक कुछ दूरी तक चलने के बाद सड़क किनारे स्थित तालाब में जा पलटी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रक के सामने कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में ट्रक को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Post a Comment