⚡ ब्रेकिंग News

डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने निकला ‘कौशल रथ’, डीएम ने किया शुभारंभ

डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने निकला ‘कौशल रथ’, डीएम ने किया शुभारंभ

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिले में डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को डिजिटल कौशल रथ का शुभारंभ किया गया। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (सीटेड) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर कौशल रथ को रवाना किया और इसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर सीटेड के निदेशक इंजी. संजय सिंह भी मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं को डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ा जाए, ताकि वे समय के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि डिजिटल कौशल रथ के माध्यम से छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं और तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी, जिससे लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
डीएम ने कहा कि यह रथ केवल एक प्रशिक्षण वाहन नहीं, बल्कि डिजिटल जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए युवाओं को तकनीकी दक्षता से लैस किया जाएगा, जिससे उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।सीटेड के निदेशक इंजी. संजय सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आधुनिक उपकरणों और डिजिटल सेवाओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जो रोजगार के अवसरों में सहायक सिद्ध होंगे।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, आदर्श सिंह, सुशील, डॉ. अनूप, शैलेंद्र, राकेश, विजय भान, उदयनाथ मिश्रा और अरविंद श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...