⚡ ब्रेकिंग News

खेत की सुरक्षा में लगये गये तार जानलेवा: तार में करंट आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

खेत की सुरक्षा में लगये गये तार में करंट आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जामो थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील महरा (45 वर्ष) पुत्र लल्लन, निवासी राम शाहपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बीती रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सेइपुर चौराहे के पास सड़क किनारे खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गया।अंधेरा होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी और शव रातभर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही डायल 112 और जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब के नशे में था, जिससे वह संतुलन खो बैठा और तार की चपेट में आ गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट वाले तारों को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है, क्योंकि ऐसे उपाय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...