⚡ ब्रेकिंग News

यूपीएस बनकेगांव के प्रधानाध्यापक गोलीराम हुए सेवानिवृत्त

यूपीएस बनकेगांव के प्रधानाध्यापक गोलीराम हुए सेवानिवृत्त

केएमबी सुनील कुमार
कादीपुर,सुल्तनपुर। नोडल संकुल मंगरावा/प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकेगांव गोलीराम आज बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए।उन्होंने 36 वर्ष शिक्षण कार्य किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार यादव विद्यालय पहुंचकर गोलीराम जी का स्वागत किये और स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना की। प्राथमिक शिक्षक संघ कादीपुर अध्यक्ष अनिल यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षक का फूल मालाओं से एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । लोगों को अपने जीवन के उतार चढ़ाव के बारे में गोलीराम जी ने अवगत कराया और शिक्षा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मंत्री लालचंद , राज बहादुर यादव, अरुण सिंह, राहुल मिश्र, श्रवण कुमार, फूलचंद यादव, अनिरुद्ध कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, हरिराम, दिनेश सिंह, केशरी नंदन दुबे, अरविंद वर्मा, उपासना सिंह, नीलम , सुप्रिया सिंह ,नागेन्द्र शर्मा, विनोद यादव, विनोद कुमार, ऊषा देवी ,श्याम कुमारी बनकेगांव प्रधान बंशू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...