⚡ ब्रेकिंग News

दारोगा भर्ती परीक्षा केंद्रों का एसपी व डीएम ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

दारोगा भर्ती परीक्षा केंद्रों का एसपी व डीएम ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम तथा जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रामकली बालिका इंटर कॉलेज गंदा नाला, थाना कोतवाली नगर तथा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, थाना कोतवाली देहात स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को भी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...