⚡ ब्रेकिंग News

घर पर हमला, कई राउंड फायरिंग, युवक को गोली लगी, महिलाएं समेत कई घायल

घर पर हमला, कई राउंड फायरिंग, युवक को गोली लगी, महिलाएं समेत कई घायल

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में दबंगों के कहर से एक परिवार दहशत में है। मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने रविवार दोपहर एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दर्जनों की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने पहले महिलाओं और पुरुषों को जमकर पीटा, इसके बाद कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में घायल युवक समेत अन्य घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।पीड़ित सुरेश यादव का आरोप है कि गांव के दबंग राणा अजीत सिंह अपने साथियों संजीत आनंद, अभिजीत, अभियुदय, नीरज, हलचल, अमन, अनुराग और रिंकू यादव समेत दर्जनों लोगों के साथ घर पर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित परिवार के घर के पीछे की जमीन पर कब्जा भी कर लिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपितों की दबंगई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है,जिसमें असलहा निकालने की बात सामने आई थी। पीड़ितों ने शनिवार को ही अखण्डनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि रविवार को फिर से दबंगों ने घर पर धावा बोलते हुए मारपीट और फायरिंग कर दी।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...