मोतिगरपुर के प्राथमिक विद्यालय कैथाना गोरसरा में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित
सुलतानपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथाना गोरसरा, मोतिगरपुर सुल्तानपुर के प्रांगण में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक इकाई मोतिगरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव द्वारा वर्ष 2025 में श्रेष्ठा परीक्षा में उत्तीर्ण 4 छात्रों ( विकास, काजल, शनिदेव, और अर्पित) एवं वर्ष 2026 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण 8 छात्रों ( प्रवीण, शुभम, विकास, शनिदेव, अर्पित, अग्रज, अभिनव, अमन ) को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त बच्चों को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। NMMSE परीक्षा में वर्ष 2022 से 2026 तक कुल 32 छात्र - छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इस अद्भुद सफलता पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं उनके परिश्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। जैसा कि सर्वविदित है कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक कुल 48,000 रु प्राप्त होंगे। जो उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक एवं मानसिक समस्या को दूर करके विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। विद्यालय परिवार में बच्चों की सफलता पर खुशियां छाई हुई है। सम्मान समारोह के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र प्रताप वर्मा ( इंचार्ज प्रधानाध्यापक), अरुण कुमार प्रजापति ( सहायक अध्यापक), विनय कुमार विश्वकर्मा ( सहायक अध्यापक), ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,आरती देवी,इंद्रेश कुमार उपस्थित रहे।
Post a Comment