सरोज वेलफेयर फाउंडेशन की तत्वाधान में होली मिलन का भव्य समारोह आयोजित
लखनऊ। सरोज वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में संगठन के मुख्यालय पर होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष सरोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं प्रबुद्ध जनों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सौरभ खरे ने रंगोत्सव के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में समरसता एवं भाईचारे की भावना पैदा होती है। संगठन के बारे में उन्होंने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए बताया कि सरोज वेलफेयर फाउंडेशन एक गैर सरकारी स्वैच्छिक संगठन है जो सरकार द्वारा विधिवत पंजीकृत है। यह संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को निभा रहा है। संगठन की अध्यक्ष सरोज त्रिपाठी के नेतृत्व में यह संगठन नित रोज समाज सेवा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। संगठन समाज के सबसे निचले तबके के उत्थान एवं उन्हें शिक्षित करने लिए कार्य कर रहा है जो काफी सराहनीय है। रंगोत्सव के इस कार्यक्रम में उपस्थित संभ्रांत जनों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस दौरान सरोज वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा गुझिया, पापड़ चिप्स, नमकीन के साथ-साथ तरह-तरह के खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की गई थी, जिन्हें खाकर लोगों ने जमकर आनंद लिया।
अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष सरोज त्रिपाठी ने उपस्थित संभ्रांतजनों का रंगोत्सव के इस कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय निकालकर आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा कि आप जैसे प्रबुद्ध जनों का सहयोग इसी तरीके से भविष्य में मिलता रहा तो यह संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रियता से अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी। कार्यक्रम में केएमबी न्यूज़ के संपादक अखिलेश मिश्रा, कार्यकारी संपादक प्रेम बाबू वैश्य, ब्यूरो चीफ उर्मिला सिंह, मंडल संवाददाता विश्व विजय सिंह, विशेष संवाददाता संतोष कुमार कनौजिया एवं संवाददाता पूर्णिमा वैश्य के साथ क्षेत्र के संभ्रांतजनों के साथ-साथ मातृ शक्तियां मौजूद रही।
Post a Comment