⚡ ब्रेकिंग News

UPSC ने घोषित कया सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, अनुज अग्रिहोत्री बने टॉपर

UPSC ने घोषित कया सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, अनुज अग्रिहोत्री बने टॉपर
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है। जिन भी उम्मीदवारों ने UPSC CSE 2025 एग्जाम दिया है वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS का चयन किया जाता है। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं। UPSC CSE 2025 एग्जाम में किसने कितने अंक हासिल किए हैं, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। आयोग के अनुसार परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अंक उपलब्ध होंगे।
UPSC CSE 2025 परीक्षा के टॉपर-
1 अनुज अग्निहोत्री
2 राजेश्वरी सुवे एम
3 अकांश ढुल
4 राघव झुनझुनवाला
5 ईशान भटनागर
6 ज़िनिया अरोड़ा
7 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 पक्षल 
9 आस्था जैन
10 उज्ज्वल प्रियांक
आयोग के अनुसार कुल 958 उम्मीदवार ने इस साल ये परीक्षा पास की है। UPSC की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित निर्देश जल्द ही भेजे जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति मिलती है।
UPSC CSE 2025 लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच चले थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...