साइबर थाना सुलतानपुर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार 14 पीड़ितों के ₹5,32,470/- कराए वापस
सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, साइबर थाना सुलतानपुर को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न साइबर फ्रॉड के शिकार हुए 14 व्यक्तियों के कुल ₹5,32,470/- ( पाँच लाख बत्तीस हजार चार सौ सत्तर रुपये) सकुशल वापस कराए हैं।
धोखाधड़ी का तरीका: जांच में पाया गया कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ितों को निम्नलिखित माध्यमों से अपना शिकार बनाया गया था:
• APK फाइल: संदिग्ध लिंक भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेना।
• शेयर इन्वेस्टमेंट: अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराना।
• कैशबैक ऑफर व ऑनलाइन जॉब: घर बैठे पैसे कमाने और आकर्षक ऑफर का झांसा देना।
• पहचान चोरी (Identity Theft): व्यक्तिगत जानकारी चुराकर बैंक खातों में सेंधमारी करना।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही:
पीड़ितों द्वारा शिकायत दर्ज कराते ही साइबर थाना टीम ने तकनीकी विश्लेषण और संबंधित बैंकों/पेमेंट गेटवे से तत्काल समन्वय स्थापित किया। पुलिस के कड़े प्रयासों के चलते धोखाधड़ी की गई राशि को फ्रीज कराकर वापस पीड़ितों के खातों में स्थानांतरित कराया गया।
सुलतानपुर पुलिस की अपील
"साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए तत्काल 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है।
Post a Comment