⚡ ब्रेकिंग News

घर में घुसकर दबंगों का हमला, बच्चों संग जान बचाकर भागी महिला, तोड़फोड़ के बाद नकदी और सामान ले जाने का आरोप

घर में घुसकर दबंगों का हमला, बच्चों संग जान बचाकर भागी महिला, तोड़फोड़ के बाद नकदी और सामान ले जाने का आरोप

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे रूद्र बड़कोट में दबंगों द्वारा एक महिला के घर पर हमला करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावर जान से मारने की नीयत से घर में घुस आए, जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर किसी तरह जान बचाकर भाग निकली।जानकारी के अनुसार सुमेर पत्नी शिव बहादुर, निवासी ग्राम पूरे रूद्र बड़कोट, ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि रामकुमार पुत्र रामसेवक, महेश पुत्र रामशंकर, चांद बाबू पुत्र ज्योति, जगदीश पुत्र ओमप्रकाश, राजकुमार पुत्र रामसेवक, नारायण निवासी समिति तथा इंद्र कुमार पुत्र रामकुमार समेत अन्य लोग घर में जबरन घुस आए और मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगे।पीड़िता के मुताबिक वह उस समय अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थी। हमलावरों का आक्रामक रवैया देखकर वह बच्चों को लेकर किसी तरह मौके से भाग निकली। आरोप है कि घर में कोई नहीं मिलने पर दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की और बक्से में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।घटना के बाद से पीड़िता और उसके बच्चे भय और दहशत के माहौल में जी रहे हैं। महिला का कहना है कि वह घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है, जिससे उसे अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार डर बना हुआ है।फिलहाल मामले को लेकर पुलिस से शिकायत किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...