शिवरतनगंज क्षेत्र में पांच प्रतिबंधित गूलर के पेड़ काटे गए, वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप
तिलोई,अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के मलउ गंगापुर मेहमानपुर गांव में प्रतिबंधित गूलर के पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग की कथित मिलीभगत से लकड़कट्टों ने बीती रात पांच गूलर के पेड़ों को काटकर धराशायी कर दिया।जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने अपने तीन गूलर के पेड़ों के साथ-साथ सीता पत्नी भगवान बक्स के दो गूलर के पेड़ों को भी बेच दिया। इसके बाद रात के समय पेड़ों की कटाई कर दी गई।ग्रामीणों का आरोप है कि गढ़ी निवासी असीम नामक ठेकेदार ने पेड़ों की कटाई कराई है। घटना के बाद मौके पर कटी हुई लकड़ी पड़ी मिली, जबकि कटान करने वाले लोग फरार हो गए।पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है तथा वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Post a Comment