⚡ ब्रेकिंग News

वीरांगना झलकारी बाई का 168वां बलिदान दिवस गौरव के साथ मनाया गया

वीरांगना झलकारी बाई का 168वां बलिदान दिवस गौरव के साथ मनाया गया

केएमबी संवाददाता खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
अमेठी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई का 168वां बलिदान दिवस सोमवार को गौरीगंज में शौर्य दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमेठी के गौरीगंज स्थित पंचवटी मैरिज लॉन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।कार्यक्रम का आयोजन वीरांगना झलकारी बाई बलिदान दिवस आयोजन समिति एवं अंबेडकर सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम में बिहार शासन के पूर्व गृह सचिव जियालाल आर्य, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष जियालाल रागी, बसपा अंबेडकर के मंडल प्रभारी सर्वेंद्र अंबेडकर एवं बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में वीरांगना झलकारी बाई के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और इतिहास के गौरवशाली पलों को स्मरण कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...