⚡ ब्रेकिंग News

प्रकाश गैस सर्विस अमेठी पर बड़ा एक्शन, LPG कालाबाजारी पर 1266 सिलेंडरों का खेल उजागर

प्रकाश गैस सर्विस अमेठी पर बड़ा एक्शन, LPG कालाबाजारी पर 1266 सिलेंडरों का खेल उजागर

केएमबी संवाददाता खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
अमेठी। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्गापुर रोड स्थित प्रकाश गैस सर्विस पर छापेमारी की। इस दौरान भारी अनियमितताएं सामने आईं और कुल 1266 सिलेंडरों का गड़बड़झाला उजागर हुआ।
जांच के दौरान टीम को रिकॉर्ड में हेराफेरी और अवैध भंडारण के संकेत मिले, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस एजेंसी को सील कर दिया गया। प्रशासन ने इस मामले में संबंधित संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिलाधिकारी (DM) की मंजूरी के बाद यह कार्रवाई और तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के गोदाम से सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अब गैस सप्लाई को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित तेल कंपनी द्वारा लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि आम जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद जिले में अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है। अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...