⚡ ब्रेकिंग News

चोरी की वारदात के खुलासे में सुस्ती, 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

चोरी की वारदात के खुलासे में सुस्ती, 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

केएमबी खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
तिलोई,अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय गोयन में 30-31 मार्च की दरम्यानी रात हुई चोरी की घटना ने न केवल शिक्षा व्यवस्था बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा द्वारा थाना शिवरतनगंज में 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद, घटना के छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।बताया जा रहा है कि चोर विद्यालय परिसर में लगे समर सेबल पंप की मोटर, गैस सिलेंडर तथा मध्याह्न भोजन के लिए रखा गया पूरा राशन उठा ले गए। इस चोरी से विद्यालय की मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं, जिससे विद्यार्थियों के लिए संचालित होने वाली योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सिंहपुर को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक न तो कोई ठोस सुराग मिला है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। उन्होंने पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली पर भी चिंता जताई।स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।इस संबंध में जब थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि चोरी की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल, पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं और लोग जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...