जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 33 बिंदुओं पर जुटाई जाएगी जानकारी, प्रगणक एवं सुपरवाइजर का हो रहा सर्वोदय इंटर कालेज पर प्रशिक्षण
लम्भुआ। जनगणना 2026-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि इस बार प्रगणक घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर परिवार के मुखिया से विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे। इसके लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता का भी आकलन प्रशिक्षण कक्षा-कक्षों में जाकर प्रश्न पूछकर किया जा रहा है
सर्वोदय इंटर कालेज लम्भुआ में आयोजित प्रशिक्षण सत्र सुबह 9.30 से 5.30 शाम तक चला, जिसमें 414 प्रगणक एवं सुपरवाइजर कार्मिकों ने भाग लिया। फील्ड ट्रेनर रणवीर सिंह ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी—पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी।
इस बार जनगणना प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा साथ ही साथ स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। प्रगणक एच एल ओ मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे, जिससे जानकारी को तुरंत अपलोड करेंगे जिसका सत्यापन सुपरवाइजर द्वारा करते हुए डेटा को सिंक कर दिया जाएगा। यह प्रणाली पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ समय व कागज की बचत भी करेगी। फील्ड ट्रेनरों ने यह भी स्पष्ट किया कि एकत्रित सभी आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे। कार्य के दौरान प्रत्येक टीम में 06 प्रगणकों के साथ एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी, जो पूरे प्रक्रिया की निगरानी करेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी लम्भुआ प्रीति जैन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण लेते हुए कहीं भी कोई संदेह हो तो प्रशिक्षकों से अवश्य पूछ लें।। उपजिलाधिकारी ने सभी प्रगणकों से जिम्मेदारी और सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। इस मौके पर रणवीर सिंह सुचित्रानंद चतुर्वेदी अम्बरीष कुमार अनूप सिंह शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment