⚡ ब्रेकिंग News

प्रेमिका का मोबाइल व्यस्त मिलने पर प्रेमिका का हत्यारोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

प्रेमिका का मोबाइल व्यस्त मिलने पर प्रेमिका का हत्यारोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

केएमबी खुर्शीद अहमद आमिर अशरफ
अमेठी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर मजरे मऊ गांव में युवती की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को ओमप्रकाश द्विवेदी ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी बहन अमिता देवी (24) की हत्या कर दी गई है। मामले में थाना गौरीगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पूछताछ में मुख्य आरोपी सनोज ने बताया कि वह और अमिता एक ही स्कूल में पढ़ते थे तथा दोनों के बीच पहले से परिचय था। कुछ समय पहले वह काम के लिए फरीदाबाद चला गया था, लेकिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान उसे शक हुआ कि अमिता किसी अन्य से भी बात करती है, क्योंकि उसका फोन अक्सर व्यस्त रहता था।इसी बात से नाराज होकर उसने अपने मित्र दुर्गेश्वरी गुप्ता के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात उसने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठी के पास बुलाया। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, शोर मचाने पर एक आरोपी ने उसका मुंह दबाया जबकि दूसरे ने पैर पकड़ लिए। इसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मृतका का मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...