महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, अस्पताल में खुशी का माहौल
अमेठी। जनपद के थाना क्षेत्र जगदीशपुर अंतर्गत केपी त्रिपाठी अस्पताल रानीगंज में महिला डॉक्टर प्रज्ञा वाजपेयी की तत्परता से प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की जान बच गई। गंभीर स्थिति में पहुंची महिला का तत्काल सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसने एक साथ तीन बच्चों एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी नवजात स्वस्थ हैं और जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं। डॉक्टरों की टीम की सराहना हो रही है। खुश परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को मिठाई खिलाकर आभार जताया। परिवार अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तेंधा बाजार का रहने वाला बताया गया है।
Post a Comment