⚡ ब्रेकिंग News

पांढुरना में किसानों की समस्या: गेहूं फसल का सत्यापन न होने से स्लॉट बुकिंग अटकी

पांढुरना में किसानों की समस्या: गेहूं फसल का सत्यापन न होने से स्लॉट बुकिंग अटकी

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
पांढुरना। तहसील क्षेत्र के किसानों को इन दिनों गेहूं बिक्री को लेकर गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रायबासा निवासी किसान रोशन पानसे ने तहसीलदार को शिकायत सौंपकर बताया कि उनकी कृषिभूमि पर तैयार गेहूं की फसल का सत्यापन अब तक नहीं किया गया है, जिसके कारण स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही है।
आवेदन के अनुसार, मौजा अम्बाडा स्थित खसरा नंबर 163/2/1 में लगभग 2.968 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल तैयार है। किसान का पंजीयन भी हो चुका है और किसान कोड 263546400003 जारी है। इसके बावजूद बृहता सेवा सहकारी संस्था नांदनवाड़ी केंद्र पर स्लॉट बुकिंग नहीं हो रही है।
किसान का कहना है कि केंद्र द्वारा राजस्व विभाग से सत्यापन होने के बाद ही स्लॉट बुकिंग की बात कही जा रही है। ऐसे में गेहूं की तैयार फसल को बेचने में देरी हो रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
रोशन पानसे ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसल का सत्यापन करवाकर स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी अपील की कि इस समस्या का समाधान कर क्षेत्र के अन्य किसानों की भी सहायता की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...