हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 9.47 लाख की लूट, इलाके में दहशत
सिवान। जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बसौंली–पड़ौली बॉर्डर के पास बाइक सवार सीएसपी संचालक से नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर 9 लाख 47 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित संचालक अपने घर से पैसे लेकर सीएसपी केंद्र जा रहा था।इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार करीब पांच अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार दिखाकर लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Post a Comment