⚡ ब्रेकिंग News

सल्फास खाने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

सल्फास खाने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड-6 बाके बाबू नगर निवासी 25 वर्षीय राहुल पटेल ने मंगलवार रात सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सल्फास खाने के बाद राहुल की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उसने अपने परिवार को जहर खाने की जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी ले गए, जहां से डॉक्टर लोकेंद्र मान सिंह ने उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देवरिया मेडिकल कॉलेज में भी राहुल की हालत गंभीर बनी रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। वह गांव में पल्लेदारी का काम करता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। राहुल के माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वे घर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल की पत्नी तनु और उसके भाइयों को इस घटना से गहरा सदमा लगा है। थानाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...