राम जानकी मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
देवरिया। राम जानकी मार्ग स्थित शहीद स्कूल पैना पश्चिम के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैना निवासी जनार्दन सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र राम प्यारे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जनार्दन सिंह रोज की तरह सुबह वॉकिंग के लिए निकले थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्रकने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण शक्ति राज सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवचरण सिंह, अटल सिंह, अजय सिंह, संतोष कुशवाहा, रमेश कनौजिया, भोला निषाद, धर्मेंद्र प्रसाद, दुर्गेश कुमार, राममिलन सिंह, लाल बच्चन सिंह सहित कई लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Post a Comment