⚡ ब्रेकिंग News

फर्जी निकली अमित ओझा के अग्निश्मन सयन्त्र न होने के दावे की पोल

फर्जी निकली अमित ओझा के अग्निश्मन सयन्त्र न होने के दावे की पोल

 केएमबी ब्यूरोचीफ- आनन्द कुमार की रिपोर्ट 
गोरखपुर। शान्ति सेवा हॉस्पिटल मुडीला में अमित ओझा द्वारा फेसबुक के माध्यम से फैलाई गईं खबर की सत्यता जानने के लिए ज़ब हमारी टीम पहुंची तो मौके पर ही फायर सर्विस के कर्मचारी जितेंद्र कुमार फायर प्रमाण पत्र एवं फायर सिस्टम की फोटो लेते मिलें। उन्होंने बताया की फोन पर मिलें सुचना के आधार अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश के क्रम में निरीक्षण किया गया जहाँ पर फायर विभाग द्वारा दी गईं सर्टिफिकेट एवं सयंत्र की फोटो विभाग को भेज दी गई। इस सम्बन्ध में अस्पताल संचालक इंजीनयर सुनील कुमार ने बताया कि सम्बंधित खबर को देखने पर पता चलता है कि वीडियो बाहर से ही बनाई गई है। यदि अमित ओझा अंदर आते तो उन्हें हम फायर सर्टिफिकेट जरूर दिखाते, किन्तु उन्होने धन उगाही की नियत से वीडियो को उपलोड किया है। जल्द ही इस संम्बन्ध में संबधित के बिरुद्ध संस्थान की छवि धूमिल करने एवं एकपक्षीय खबर चलाने की बिरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद हमारी टीम ने ज़ब अमित ओझा के संबंध में और जानकारी करनी चाही तो पता चला की अमित ओझा द्वारा पूर्व में हुमायूंपुर स्थित एक पार्क पर कब्जे की फर्जी खबर चालाई एवं पैसे मिलने पर फिर उसे सम्बंधित दूसरी खबर चलाई, ऐसी ही खबर पनियरा, भटहट, गुलरिहा, सहित दर्जनों है जहाँ पैसे लेंकर इसने मूल खबर को बदल दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...