अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय साधारण सभा की बैठक संपन्न
लखनऊ। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय साधारण सभा की त्रिदिवसीय बैठक तीन, चार व पांच अप्रैल 2026 को शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सचिव जयंत कथीरिया की देखरेख में संपन्न हुई जिसमें देश की 36 प्रांतों से 276 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि गायत्री परिवार शांतिकुंज के प्रमुख व्यवस्थापक योगेंद्र योगेंद्र गिरीजी ने कहा कि ग्राहक पंचायत का कार्य आर्थिक क्षेत्र में है और गायत्री परिवार का कार्य वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक स्तर पर है। ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं, यह हर्ष का विषय है। साधारण सभा में संगठन के अलग-अलग विषय चिंतन के साथ वर्तमान सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर तीन प्रस्ताव पर चर्चा हुई एवं उन पर निर्भर निर्णय लिया गया। पहला बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित करने वाला कानून सरकार शीघ्र अति शीघ्र बनाए। दूसरा शोषण मुक्त एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा सस्ती व सुलभ बनाए और तीसरा ऊर्जा के संकट के समय ग्राहक सरकार के साथ है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह ने केएमबी न्यूज की ब्यूरो चीफ उर्मिला सिंह से बातचीत में बताया की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहकों के हितों को लेकर समय-समय पर ग्राहकों को जागरूक करती रहती है। हरिद्वार में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय साधारण सभा के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने प्रकाश डाला कि शीर्ष स्तर पर ग्राहकों के हित के लिए बहुत ही गंभीरता पूर्वक चिंतन किया गया।
Post a Comment