आइजीआरएस रैंकिंग में अमेठी पुलिस का दबदबा बरकरार, लगातार छठी बार प्रदेश में प्रथम स्थान
अमेठी, 8 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रेड्रेसल सिस्टम (आइजीआरएस) की मासिक रैंकिंग में माह मार्च 2026 के लिए अमेठी पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि अमेठी पुलिस ने लगातार छठी बार यह उपलब्धि प्राप्त की है, जिससे जिले की शिकायत निस्तारण व्यवस्था की प्रभावशीलता साफ दिखाई दे रही है।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (नोडल अधिकारी (आइजीआरएस) के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा जारी रैंकिंग में अमेठी को 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जिसके चलते जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला।
इस उपलब्धि में प्रभारी आइजीआरएस निरीक्षक चन्द्रशेखर तथा जनपद के सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने शिकायतों के निस्तारण में तत्परता और पारदर्शिता बनाए रखी। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जनपद के सभी थानों पर आइजीआरएस से जुड़े पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह पूर्ण मनोयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
Post a Comment