विधायक सुरेश पासी ने दिखाई शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को दिखाई हरी झंडी
जगदीशपुर, अमेठी। विधानसभा क्षेत्र 184, जगदीशपुर के अंतर्गत आज ‘स्कूल चलो अभियान’ को नई ऊर्जा और जनजागरण का स्वर देते हुए ब्लॉक शुकुल बाजार से एक विशाल जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेश पासी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश दिया। रैली में विधायक सुरेश पासी ने अध्यापकों, विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ सहभागिता करते हुए लोगों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। यह रैली विभिन्न मार्गों से होकर मरदानपुर कंपोजिट विद्यालय पहुंची, जहां इसका सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस दौरान विधायक सुरेश पासी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। रैली के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका भविष्य मजबूत और सुरक्षित बन सके। कार्यक्रम में शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और विकास की सबसे महत्वपूर्ण नींव बताया गया। विधायक सुरेश पासी की सक्रिय मौजूदगी और शिक्षा के प्रति गंभीर पहल ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। क्षेत्र में यह रैली न केवल जनजागरूकता का माध्यम बनी, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत सामाजिक संदेश भी दे गई।
“हर बच्चा स्कूल जाए, हर घर शिक्षा का दीप जलाए
Post a Comment