⚡ ब्रेकिंग News

कप्तान चारु निगम ने गोसाईगंज थाना प्रभारी श्याम सुंदर को किया लाइन हाज़िर

कप्तान चारु निगम ने गोसाईगंज थाना प्रभारी श्याम सुंदर को किया लाइन हाज़िर

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। जनाब ये वही दौर है जहाँ कुर्सी आराम के लिए नहीं जिम्मेदारी के लिए मिलती है। जो जनसुनवाई को हल्के में लेंगे वो अब लाइन में ही नजर आएंगे। कप्तान साहिबा का साफ संदेश है काम करो वरना आराम करो लेकिन कुर्सी छोड़कर। जिले में हालात ऐसे हैं कि थानेदारों की कुर्सियां अब म्यूजिकल चेयर बन चुकी हैं। जरा सी लापरवाही और सीट गई समझो। कई थानाध्यक्ष पहले ही इस खेल से बाहर हो चुके हैं। विभाग में हलचल भी है और हल्का-सा डर भी. क्योंकि अब फाइलों की धूल नहीं, काम का हिसाब देखा जा रहा है। चेतावनी साफ है जनता की सुनवाई में अगर कान बंद हुए तो कुर्सी भी बंद हो जाएगी। कप्तान का अंदाज़ बता रहा है काम में ढील नहीं, वरना अगली लाइन आपकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...