भीषण आग में लाखो की गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख, किसानों का भारी नुकसान
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। फुलेना प्रसाद की गेहूं की तैयार फसल और अशोक यादव का भूसा जलकर राख हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। खेतों में सूखी फसल और भूसा होने से आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टी, मोटर और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास के अन्य खेतों और घरों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस अग्निकांड मेंलाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित किसान फुलेना प्रसाद और अशोक यादव ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।उन्होंने बताया कि फसल और भूसा जल जाने से उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भी प्रभावित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Post a Comment