⚡ ब्रेकिंग News

अंबेडकरनगर एसपी प्राची सिंह का सख्त फरमान: एक घंटे में जॉइनिंग नहीं तो कार्रवाई तय

अंबेडकरनगर एसपी प्राची सिंह का सख्त फरमान: एक घंटे में जॉइनिंग नहीं तो कार्रवाई तय
केएमबी रंगलाल गुप्त
अम्बेडकरनगर। जनपद में पुलिस विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस कप्तान प्राची सिंह के निर्देश पर जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है, वे नए तैनाती स्थल पर एक घंटे के भीतर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
पुलिस कप्तान प्राची सिंह के मुताबिक़, स्थानांतरण के बाद कार्यभार ग्रहण करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आदेश के अनुपालन में देरी पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही पूर्व में स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी अधिकारी इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
इस फैसले को पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में एक सख्त और अहम कदम माना जा रहा है।
@spambedkarnagar

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...