⚡ ब्रेकिंग News

तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

केएमबी शंभू नाथ दूबे 
 देवरिया। तरकुलवा में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान सोनौरा रामनगर (तरकुलवा) निवासी अंकित गौड़ पुत्र संतराज गौड़ के रूप में हुई है। अंकित अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी गढ़ रामपुर के पास यह हादसा हुआ। ट्रेलर की चपेट मेंआने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र की है।हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अंकित की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि सड़क पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...