जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 30 बच्चे उत्तीर्ण
सुलतानपुर। आज कोचिंग में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस परीक्षा में लगभग 80 बच्चों ने परीक्षा दिया था और 30 बच्चे उत्तीर्ण हुए ।यह परीक्षा आवासीय होती है जिसमें बच्चों को कक्षा 12 तक निशुल्क नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सारी सुविधाएं मिलती हैं। कोचिंग से कक्षा 6 से 8 तक बच्चों ने परीक्षा दिया था ।यह परीक्षा मुंगिशपुर, मिल्कीपुर अयोध्या जनपद, आसैदपुर अमेठी जनपद और हसनपुर, सुल्तानपुर जनपद में आयोजित हुई थी। 04 बालक हसनपुर जनपद सुल्तानपुर से उत्तीर्ण हुए,04 बालिकाएं मुगिसपुर मिल्कीपुर अयोध्या जनपद से उत्तीर्ण हुई और लगभग 22 लड़कियां जनपद अमेठी में स्थित असैदापुर विद्यालय से उत्तीर्ण हुई है। कुछ बच्चों ने अपने निर्धारित विद्यालय में जाकर एडमिशन भी ले लिया है। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेंद्र प्रताप वर्मा ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम घूरीपुर के प्रभावशाली व्यक्ति श्री देवी प्रसाद तिवारी रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा उत्तीर्ण छात्रों को पुष्प गुच्छ पहनाकर कॉपी और कलम देकर पुरस्कृत किया गया। बच्चों के चेहरे की खुशियां देखकर मेरे आंख में खुशी के आंसू आ गए निश्चय ही यह छात्र आने वाले समय में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे विभिन्न गणमान्य लोगों ने बच्चों को आशीर्वचन देकर उत्साह वर्धन किया मुख्य अतिथि के वक्तव्य तो बच्चों के आंख में गर्व से खुशी के आंसू ला दिए उनका कहना था कि आदरणीय गुरु जी का निशुल्क पढाना, उन्हें निशुल्क किताबें देना, उन्हें परीक्षा केंद्र तक ले जाने की व्यवस्था करना उनका ऑनलाइन सारा कार्य करना यह कोई महान व्यक्ति ही कर सकता है ऐसे व्यक्ति आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा देंगे।ऐसे व्यक्ति संसार में बहुत कम ही होते हैं। ऐसी प्रेरणा निश्चय ही ईश्वर के द्वारा दी जाती है तभी कोई व्यक्ति इतना पुनीत कार्य करता है। आदरणीय गुरु जी का कार्य निश्चय ही अनुकरणीय है और बच्चों के लिए प्रेरणा से भरा हुआ है उनके कार्य और उन्हें शत-शत नमन। यह वक्तव्य था मुख्य अतिथि देवी प्रसाद तिवारी का कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथाना गोरसरा मोतिगरपुर सुल्तानपुर के स्टाफ ज्ञानेन्द्र सिंह अनुदेशक, विनय कुमार विश्वकर्मा,अरुण कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।
Post a Comment