⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, कारीगरों को सरकार देगी 10 लाख तक का ऋण

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, कारीगरों को सरकार देगी 10 लाख तक का ऋण

केएमबी ब्यूरो
 सुलतानपुर। माटीकला से जुड़े कुशल कारीगरों और उद्यमियों के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत इच्छुक कारीगरों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हो सकेंगे।
योजना के अंतर्गत खिलौना निर्माण और घरेलू उपयोग की वस्तुएं जैसे सुराही, जग, गिलास, कुल्हड़, आचार दानी, प्रेशर कुकर आदि बनाने वाले कारीगर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी माटीकला बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में उद्यमियों को मात्र 5 प्रतिशत अंशदान करना होगा, जबकि 95 प्रतिशत तक बैंक ऋण स्वीकृत किया जाएगा। साथ ही कुल परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी की छूट भी प्रदान की जाएगी। लाभार्थियों को ऋण देने के साथ ही 7 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने उद्योग को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर.एस. यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पारंपरिक कुम्हारों के साथ-साथ नए उद्यमियों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आवेदन करने की अपील की है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सुलतानपुर या मोबाइल नंबर 9580503162 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...