⚡ ब्रेकिंग News

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के साथ भावुक माहौल में सम्पन्न हुआ विदाई समारोह

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के साथ भावुक माहौल में सम्पन्न हुआ विदाई समारोह

 केएमबी ब्यूरो आनन्द कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर। जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आज बी.ए. अंतिम वर्ष और एम.ए. उर्दू तथा इतिहास विषय अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शगुफ्ता अमान का स्वागत डॉ अलका सिंह के द्वारा बुके देकर किया गया तत्पश्चात कॉलेज की दुआ और स्वागत गान से हुआ।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव-विभोर कर दिया। 
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शगुफ्ता अमान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में सहायक आचार्य इतिहास विभाग डॉ अलका सिंह ने भी छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्राओं द्वारा रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर और “मिस फेयरवेल”, प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंततः रोशन जहां को मिस फेयरवेल चुना गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं तथा शिक्षकों के योगदान को अपने जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान कई छात्राएँ भावुक भी हो उठीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अलका सिंह, डॉ तरन्नुम ,डॉ रूशदा एवं अरीना बेग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.ए. 4th सेमेस्टर और एम.ए. सेकंड सेमेस्टर की छात्राओं तथा महाविद्यालय कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद और नईम का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्या डॉ. शगुफ्ता अमान एवं अन्य शिक्षकों ने छात्राओं को जीवन में निरंतर प्रगति करने हेतु प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शगुफ्ता अमान, डॉ शहजादी बेगम, डॉ रजनी तिवारी ,डॉ रेहाना बेगम, डॉ हुमा हाशमी,डॉ निकहत जबीं सहित समस्त कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...