रास्ते पर पिलर लगाने को लेकर खूनी बवाल, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
अमेठी। जनपद के थाना बाजार शुक्ल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ततारपुर में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की एक महिला ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर पिलर खड़ा करने, विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट तथा महिलाओं के साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित द्वारा 112 कॉल कर पुलिस पिकेट की सहायता ली,जीसपर दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया,पीड़ित थाने से वापस घर लौट रहे थे,जलाली नहर पुलिया के करीब दबंगों द्वारा रास्ते में शिकायत करता पीड़िता व उनके हमराह देवर,दो बेटों को लाठी डंडों हाकी बेल्ट,से लहू लहान कर दिया,चार लोगों को दबंगों द्वारा निशाना बनाया गया,जिसमें दो गंभीर है,पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम ततारपुर बरसन्डा निवासी राधा पत्नी स्वर्गीय पवन कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 की शाम गांव के कुछ लोग आने-जाने के रास्ते में जबरन पिलर खड़ा कर रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाया तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार भयभीत है। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है।
पीड़िता ने थाना बाजार शुक्ल पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मामले को हल्की धाराओं में दर्ज कर दबाने का प्रयास कर रही है।
घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर दबंगई और मारपीट के इस मामले में जिम्मेदारों पर कब तक शिकंजा कसा जाएगा।
Post a Comment