⚡ ब्रेकिंग News

सुनवाई ठप, सड़क पर उतरे दिव्यांग: भीषण गर्मी में धरना

सुनवाई ठप, सड़क पर उतरे दिव्यांग: भीषण गर्मी में धरना

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मांगों पर लगातार अनदेखी और सुनवाई न होने से आक्रोशित दिव्यांगजन मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। भीषण गर्मी के बावजूद राष्ट्रीय दिव्यांग महासभा के बैनर तले धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने “अपना प्रकाश स्वयं बनो—शासन-सत्ता में भागीदारी” का नारा बुलंद किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रोजगार, सुविधाओं और प्रतिनिधित्व जैसे बुनियादी मुद्दों पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना था कि महीनों से समस्याओं को टरकाया जा रहा है, जिससे उन्हें मजबूर होकर धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। धरने के बीच तिलोई तहसील के पूरे घेर्राऊ निवासी आशिक जमा का मामला गूंजता रहा। उनके दिव्यांग पुत्र अब्दुल्लाह ने आरोप लगाया कि अपनी ही जमीन पर मकान निर्माण के दौरान गांव के कुछ लोग लगातार बाधा डाल रहे हैं। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परिवार परेशान है और महीनों से न्याय के लिए भटक रहा है। दिव्यांगजनों ने इसे सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि अब भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...