शिवगढ़ थाने में हिस्ट्रीशीटरों की काउंसलिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी पहल की गई।इसी क्रम में 20 अप्रैल 2026 को समय 04:00 बजे थाना प्रभारी शिवगढ़ द्वारा थाना क्षेत्र के कुल 18 हिस्ट्रीशीटरों को थाना परिसर में उपस्थित कराया गया। सभी को उनके आपराधिक इतिहास के दृष्टिगत कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित होने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की पुनः आपराधिक गतिविधि पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। थाना शिवगढ़ पुलिस की यह पहल अपराधियों के पुनर्वास एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Post a Comment