⚡ ब्रेकिंग News

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर, फिलहाल मृतकों और घायल की नहीं हो पाई पहचान

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर, फिलहाल मृतकों और घायल की नहीं हो पाई पहचान

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। शुकुल बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी है, ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...