अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
अमेठी। विकासखण्ड सिंहपुर के पेड़रिया गांव के आकाश वर्मा काम के सिलसिले से लखनऊ जा रहे थे, इसी दौरान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे जोरी मजरे पेड़रिया गांव निवासी नन्हे का 25 वर्षीय पुत्र आकाश वर्मा मंगलवार को अपनी बाइक से लखनऊ काम के लिए जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेदीगंज कस्बे के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की अहमियत को उजागर करता है।
Post a Comment