⚡ ब्रेकिंग News

शासकीय महाविद्यालय कुरई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

शासकीय महाविद्यालय कुरई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

केएमबी संवाददाता
सिवनी। शासकीय महाविद्यालय  कुरई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के विविध प्रावधानों पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने अधिनियम के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला।  उन्होंने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाएं रखीं। साथ ही निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में कार्यक्रम प्रभारी प्रो अग्रता स्वामी ने सभी को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में समानता स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...