⚡ ब्रेकिंग News

अश्लील वीडियो वायरल होने पर रघुनाथपुर थाने का एसआई व महिला सिपाही निलंबित

अश्लील वीडियो वायरल होने पर रघुनाथपुर थाने का एसआई व महिला सिपाही निलंबित

केएमबी मुकुल बरनवाल
सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना में पदस्थापित एसआई सुजीत कुमार एवं एक महिला सिपाही का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, वीडियो के वायरल होते ही विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया मामला गंभीर पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...